ईसागढ़: कदवाया में गाय से क्रूरता का आरोप, एक व्यक्ति पर मामला दर्ज
कदवाया थाना क्षेत्र में गाय के साथ क्रूरता किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार कदवाया निवासी गौरव कुमार चौधरी ने पुलिस को शिकायत दी कि 25 सितंबर को उसकी गाय चरने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान 26 सितंबर को गाय एक व्यक्ति के घर के बाहर मिली। शिकायत के मुताबिक गाय के पैर में चोट लगी थी।