भीलवाड़ा: भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 23-24 मई को स्वस्तिधाम में होगा, जुटेंगे प्रदेश और केंद्र के दिग्गज नेता
भीलवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर 23 और 24 मई को जहाजपुर स्थित स्वस्तिधाम में आयोजित होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत होने वाले इस शिविर को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी।जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।