देहरादून: यूकेडी ने डंपिंग जोन हटाए जाने को लेकर किया धरना
राजधानी देहरादून के कारगी चौक स्तिथ डंपिंग जोन को हटाए जाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने एक दिवसीय धरना किया पार्टी की महामंत्री किरण रावत ने कहा कि डंपिंग जोन को आबादी से बाहर करने की मांग लगातार उठाई जा रही है पर सरकार का कहना है की जोन यही रहेगा और कूड़े को कैप्सूल में तब्दील कर दिया जाएगा