देहरादून: खेल मंत्री रेखा आर्य ने संडे ऑन साइकिल रैली कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
जून का पहला संडे देहरादून वासियों के लिए बेहद खास रहा जब सैकड़ो की संख्या में लोगों में 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर साइकिल रैली में सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने साइकिल रैली का नेतृत्व किया। संडे ऑन साइकिल रैली पवेलियन ग्राउंड से शुरू हुई और एनआईवीएच के गेट से वापस पवेलियन ग्राउंड में समाप्त हुई।