सिरदला: चौबे पंचायत में सहयोग शिविर में प्रशासन ने गांव के द्वार पर सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ समाधान
सिरदला प्रखंड की चौबे पंचायत स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को जिला प्रशासन की पहल पर "सहयोग शिविर–समस्याओं का तेज समाधान" कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना था। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष अपनी शिकायतों और आवेदनों के साथ शिविर में पहुंचे।