सासनी: नगला ताल के चंपा बाग में निजी नलकूप के लिए लगे डबल पोल से ट्रांसफार्मर को खोलकर ऑयल फैलाकर अज्ञात चोरों ने कॉयल की चोरी
Sasni, Hathras | Sep 6, 2024 हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला ताल के चंपा बाग में निजी नलकूप के लिए डबल पोल पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को खोलकर अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर का ऑयल फैलाकर कॉयल चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा 6 सितंबर को पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है