नारायणपुर: साइबर थाना नवगछिया की तत्परता से ठगी के 4.80 लाख रुपये वापस मिले
नवगछिया। माखतकिया निवासी प्रेम कुमार के साथ हुई ₹4.80 लाख की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना नवगछिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी राशि वापस करा दी। पुलिस की कार्रवाई के बाद ₹4,80,000 पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस पहुंच गई। राशि वापस मिलने से पीड़ित को बड़ी राहत मिली। साइबर थाना नवगछिया की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही है।