मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में बारिश का ‘सैलाब’, सड़कें बनीं तालाब, पानी में फंसी बाइकें, थमी ट्रैफिक की रफ्तार—खुली जल निकासी की पोल
मुजफ्फरनगर में मंगलवार शाम हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। शिव चौक से मीनाक्षी चौक और नावल्टी चौक तक प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। जलभराव में कई बाइक बंद हो गईं और लोगों को उन्हें धक्का देकर निकालना पड़ा। यातायात भी प्रभावित हुआ। बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।