पटना ग्रामीण: सुल्तानगंज थाने के एएसआई और दो पुलिसकर्मी समेत 4 भेजे गए जेल, शराब तस्करों से बरामद शराब की बोतल छिपाने का आरोप
सुल्तानगंज थाने के एएसआई मुरारी कुमार, सिपाही नागेंद्र पासवान, चालक शैलेश कुमार को शराब तस्करों से बरामद शराब की बोतल को छिपाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। इनके खिलाफ सुल्तानगंज थाने में केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सुल्तानगंज थाने के दूसरे चालक के भाई संतोष पासवान को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सिटी एसपी के रामदास ने दी जानकारी