पटना ग्रामीण: गांधी मैदान थाने की पुलिस ने बाजार समिति के पास से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं
गांधी मैदान थाने की पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास से एक वांछित अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार किया है। हालांकि यह गिरफ्तारी कितने बजे हुई है इस बात की जानकारी नहीं मिली है। गुरुवार रात करीब 8:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से गिरफ्तारी की जानकारी पटना पुलिस ने दी है।