पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना क्षेत्र में संजयनगर के पास से 67 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक कार भी ज़ब्त
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर के पास से गुरुवार को 67 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक कार को भी जप्त किया गया है। मामले को लेकर गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जक्कनपुर थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।