पटना ग्रामीण: प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के चार ठिकानों पर छापेमारी, पुनाईचक स्थित आवास भी शामिल
आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के चार ठिकानों पर गुरुवार रात 8:00 बजे छापेमारी की गई. निगरानी ब्यूरो की तरफ से बताया गया है कि पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस आज यानी कि गुरुवार को दर्ज की गई.