नागौर: नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक बैठक का आयोजन, जिला कलेक्टर ने की अध्यक्षता
Nagaur, Nagaur | Oct 24, 2024 नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान समिति के सदस्य सचिव व अधीक्षण अभियंता श्योजी राम ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत प्रगतिरत कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।