नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज RLP कर सकती है प्रत्याशी की घोषणा, दोपहर तीन बजे बुलाई बैठक
Nagaur, Nagaur | Oct 23, 2024 नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीम हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर एक के मैसेज देकर जानकारी दी कि खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुना में प्रत्याशी आमजन,जनप्रतिनिधि व रालोपा कार्यकर्ताओं की सर्व सहमति से चुना जाएगा। इसको लेकर आज दोपहर 3 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा।