नागौर: नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन, जिला कलेक्टर ने की अध्यक्षता
Nagaur, Nagaur | Oct 23, 2024 नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने की। वहीं बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक चिकित्सा संस्थानों को अत्याधुनिक लेस रखा जाये।