नागौर: सदर पुलिस ने मंगलवार को जुआ-सट्टा चलाने वाले दो अड्डों पर की बड़ी कार्रवाई
Nagaur, Nagaur | Oct 22, 2024 सदर पुलिस ने मंगलवार को जुआ-सट्टा चलाने वाले दो अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को शाम करीब पांच बजे सदर थानाधिकारी सुरेश कस्वां के नेतृत्व में टीम ने दो गांवों की सरहद में कार्रवाई करते हुए जुआ-सट्टा खेलते हुए 9 जुआरियों को पकड़ा है। साथ ही इनके कब्जे से 23 हजार रुपए बरामद कर 6 मोटर साइकिल बरामद की है।