नागौर: कुम्हारी गांव में जुआ सट्टा के खिलाफ सदर पुलिस ने की कार्रवाई, 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार, ₹23000 किए जब्त
Nagaur, Nagaur | Oct 22, 2024 नागौर की सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को कुम्हारी गांव में सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से जुआ सट्टा खेलते हुए नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया। वहीं उनके कब्जे से 23000 रूपए व छः मोटरसाइकिले भी पुलिस ने बरामद की है। नागौर एसपी नारायण टोगस के निर्देशन में इस पुरी कारवाई को अंजाम दिया गया।