घोसी: दोहरीघाट पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से हुई सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया केस
Ghosi, Mau | Apr 18, 2024 शुकलौली निवासी अनिल राम ने 14 मार्च की रात्रि को अपने भाई की सड़क दुर्घटना को लेकर दोहरीघाट थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि मेरा भाई खलासी का काम करता है। जब वो घर से निकलकर सड़क पर जा रहा था तब शुकलौली के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।