कुल्लू: नया-पुराना जूता बाजार, झूला और मनोरंजन स्थल बदला, प्रदर्शनी मैदान से सरकारी और गैर सरकारी प्रदर्शनी बाहर शिफ्ट
Kullu, Kullu | Sep 28, 2025 ढालपुर मैदान, जो वर्षों से दुकानों, झूलों और प्रदर्शनी का केंद्र रहा है, यह अब धीरे-धीरे प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के नए प्रयोग का गवाह बनने जा रहा है। इस बार सरकारी और गैर सरकारी प्रदर्शनी को मैदान से बाहर शिफ्ट किया जा रहा है। झूलों की जगह बदली गई है। जूता बाजार, पुराने कपड़ों के बाजार को भी नई जगह भेजा गया है।