मोहम्मदगंज: छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी ने पूजा समितियों के साथ की बैठक, सरकार की गाइडलाइन से
छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर मोहम्मदगंज थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने स्थानीय पूजा समितियों एवं विभिन्न ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और आवश्यक सुझावों को साझा किया।