कासगंज: चहका गुनार गांव में अम्बेडकर यात्रा रोकने को लेकर हुए विवाद में डीएम प्रणय सिंह ने दी जानकारी, 23 लोग गिरफ्तार
डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि पूरे मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 38 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 5 महिलाओं सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और तथ्यों के सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी बुधवार दोपहर 3 बजे मिली।