डिंडौरी: कुसमी भानपुर के घाट में दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
डिंडौरी जिले के कुसमी भानपुर के घाट मे दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल कि सोमवार रात लगभग 9:30 बजे आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक विचारपुर से पलकी गांव जा रहा था उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया हो गया।