दारू: दारू थाना में बड़ी ठगी का मामला, रोजगार का झांसा देकर निधि कंपनी करोड़ों समेटकर हुई फरार
दारू थाना में बड़ी ठगी का मामला, रोजगार का झांसा देकर निधि कंपनी करोड़ों समेटकर हुई फरार। एक बड़ी ठगी का मामला प्रकाश में आया है, जहां रोजगार देने का झांसा देकर 'रिलीफंस रिलीफ निधि लिमिटेड' नामक कंपनी लोगों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये समेटकर फरार हो गई है। बताया जाता है कि यह कंपनी पहले बेरोजगार ग्रामीणों को नौकरी देने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया।