बिहार के 97.84 लाख लाभार्थियों को ₹1,423.94 करोड़ पेंशन जारी:मुख्यमंत्री ने DBT के जरिए किया ट्रांसफर, पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 की गई
बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शनिवार को राज्य के 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1,423.94 करोड़ की पेंशन राशि ट्रांसफर कर दिया है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।
सरकार द्वारा जारी की गई राशि में तीनों राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के जून 2026 माह की पेंशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) की तीनों पेंशन योजनाओं के मई और जून 2026 की पेंशन राशि शामिल है।
Bihar, India | Jul 11, 2026