कानपुर: आरोपी धीरज चड्ढा ने नसीम को धमका कर हिंदुओं का हीरो बनने की कोशिश की, लोग कह रहे हैं- चड्ढा पर है कर्ज
सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकी देने वाले आरोपी धीरज चड्ढा को जेल में अलग बैरक में रखा गया है।क्योंकि जेल में नसीम के देवर समेत उन नजदीकी भी बंद है।वही सोसाइटी के लोगों की भी धीरज के प्रति अच्छी राय नहीं है ।कोई उसे कर्ज में डूबा हुआ बता रहा है और हंगामा करना उसकी पुरानी आदत है। जेल अधीक्षक बीडी पांडे ने रविवार 9:00 बजे बताया धीरज को अलग बैरक मे रखा गया है।