कानपुर: कोयला नगर चौकी से कुछ दूर कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
कोयला नगर चौकी से कुछ दूरी पर शुभम कांटे के बगल में रविवार सुबह 7:00 बजे अज्ञात कारणो से कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया ।मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई।लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।