Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

प्रेस विज्ञप्ति * माननीय मुख्यमंत्री ने किया रूफटॉप सोलर योजना का शुभारंभ* *कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र* बिहार सरकार द्वारा गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ, सस्ती एवं निर्बाध ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की योजना का शुभारंभ किया गया। रविवार को अपराह्न 4:00 बजे विद्युत भवन, पटना से माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र अधिष्ठापन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित 1278.03 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण भी किया गया। अरवल जिले में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अरवल, श्रीमती अमृषा बैंस, अपर समाहर्ता श्री रवि प्रसाद चौहान ,जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की । योजना के अंतर्गत चयनित बीपीएल एवं कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं के घरों की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किया जाएगा। लाभुकों को इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। सोलर संयंत्र की स्थापना, संचालन एवं रखरखाव का कार्य चयनित एजेंसियों द्वारा किया जाएगा। इस सोलर संयंत्र से प्रत्येक लाभार्थी परिवार को प्रतिमाह औसतन 125 यूनिट बिजली उत्पादन का लाभ प्राप्त होगा। इससे घरेलू बिजली की आवश्यकता की पूर्ति आसान होगी तथा गरीब परिवारों के बिजली व्यय में कमी आएगी। साथ ही उन्हें स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का लाभ भी मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह योजना न केवल गरीब परिवारों को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि राज्य में अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को भी मजबूती देगी। बिहार सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुंचाकर उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए तथा स्वच्छ ऊर्जा आधारित विकास को गति प्रदान की जाए।

8 views | Arwal, Bihar | Jun 15, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति

अरवल, दिनांक 13 जून 2026

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को दिया गया आवश्यक मार्गदर्शन

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) के अंतर्गत कक्षपाल तथा परिवहन विभाग के अंतर्गत चलंत दस्ता सिपाही पदों पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) एवं 17 जून 2026 (बुधवार) को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षा के स्वच्छ, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के चार परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक, जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में प्रतिनियुक्त सभी स्टैटिक दण्डाधिकारियों, जोनल दण्डाधिकारियों, उड़नदस्ता दण्डाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा-सह-ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय सघन जांच एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा बिना वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान केन्द्रों पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

परीक्षा के दौरान वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएगी तथा प्रत्येक पाली में परीक्षा कक्षों का आवंटन रैंडम प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कर्मियों के लिए सत्यापित फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति के परीक्षा केन्द्र परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा तिथि से पूर्व प्रतिनियुक्त वीक्षकों एवं कर्मियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें परीक्षा संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों से भली-भांति अवगत कराया जाए तथा परीक्षा के दौरान निर्धारित मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचें, अपने साथ प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य रखें तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

प्रेस विज्ञप्ति अरवल, दिनांक 13 जून 2026 केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को दिया गया आवश्यक मार्गदर्शन केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) के अंतर्गत कक्षपाल तथा परिवहन विभाग के अंतर्गत चलंत दस्ता सिपाही पदों पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) एवं 17 जून 2026 (बुधवार) को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के स्वच्छ, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के चार परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक, जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में प्रतिनियुक्त सभी स्टैटिक दण्डाधिकारियों, जोनल दण्डाधिकारियों, उड़नदस्ता दण्डाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा-सह-ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय सघन जांच एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा बिना वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान केन्द्रों पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दौरान वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएगी तथा प्रत्येक पाली में परीक्षा कक्षों का आवंटन रैंडम प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कर्मियों के लिए सत्यापित फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति के परीक्षा केन्द्र परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा तिथि से पूर्व प्रतिनियुक्त वीक्षकों एवं कर्मियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें परीक्षा संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों से भली-भांति अवगत कराया जाए तथा परीक्षा के दौरान निर्धारित मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचें, अपने साथ प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य रखें तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

Arwal, Bihar | Jun 13, 2026

#सबका सम्मान-जीवन आसान संकल्प के तहत जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश

आज दिनांक 12 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत "सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)" कार्यशैली के अंतर्गत आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गईं। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रशासन जनता के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करते हुए आवेदकों को यथाशीघ्र राहत प्रदान की जाए।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

#सबका सम्मान-जीवन आसान संकल्प के तहत जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश आज दिनांक 12 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत "सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)" कार्यशैली के अंतर्गत आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गईं। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रशासन जनता के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करते हुए आवेदकों को यथाशीघ्र राहत प्रदान की जाए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Arwal, Bihar | Jun 12, 2026

📰 "संडे ऑन साइकिल" 

#DistrictAdministrationArwal https://t.co/91CA88AFEv

📰 "संडे ऑन साइकिल" #DistrictAdministrationArwal https://t.co/91CA88AFEv

Arwal, Bihar | Jun 7, 2026