प्रतापगढ़: अंबेडकर जयंती के अवसर पर भंगवा में बच्चा बैंक के 'बाल भोज' में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
प्रतापगढ़ के भंगवा स्थित निशुल्क स्टडी सेंटर पर मंगलवार शाम 4 बजे बच्चा बैंक द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में केक काटा गया और 'बाल भोज' का आयोजन हुआ। नन्हे समीर ने बाबा साहब की वेशभूषा में संदेश दिया, वहीं छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। शिक्षकों ने बच्चों को संविधान निर्माता के जीवन संघर्षों से प्रेरित कर उनके पदचिन्