भाटपार रानी: एसपी ने सुरौली थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर शुक्रवार की रात 9:00 बजे सुरौली थाने का औसत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय मलखाना व कंप्यूटर कक्षा का निरीक्षा किया। आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण करवा के आंख्या अपलोड करने को निर्देशित किया। साथ ही साथ अपराधों की रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियों बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।