झांसी: डडियापुरा क्षेत्र के कल्लन शाह मोहल्ले में बारिश के कारण इमली का पेड़ गिरा, आवागमन बाधित
Jhansi, Jhansi | Jun 28, 2025 लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने डडियापुरा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को तेज हवाओं और लगातार बरसते पानी के कारण एक विशाल इमली के पेड़ की भारी भरकम डाल टूटकर सड़क पर आ गिरी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं था, पेड़ की जद में आने से एक बाउंड्री टूट गई।