केतार: केतार में दो बच्चों की मौत, एक ही परिवार के पांच लोग बीमार; खाद्य विषाक्तता की आशंका
Ketar, Garhwa | Aug 22, 2026 केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव के आदिवासी बहुल धंगरडीहा टोला में शनिवार की सुबह दो बच्चों की मौत से सनसनी फैल गयी. मृतकों में बुद्धि नारायण सिंह चेरो के सात वर्षीय पुत्र गोलू कुमार और 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार शामिल हैं. वहीं 12 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार, पिता बुद्धि नारायण सिंह समेत दो महिलाओं की भी तबीयत बिगड़ गयी. सभी को इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायि