लालगंज: ददरी बांध पर बड़े वाहनों के प्रवेश रोकने के लिए लगाए गए बैरियर से टकराकर पिकअप वाहन में खड़ी घायल किशोरी की हुई मौत
हलिया के कुशियरा गांव निवासी कुछ लोग सोनभद्र के मूर्तिहा कलां गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस पिकअप से घर लौटते समय सोमवार की देर रात करीब 10:00 बजे ददरी बांध पर बने बड़े वाहनों के प्रवेश से रोकने के लिए लगे लोहे के बैरियर से टकराकर पिकअप वाहन के पीछे बने केबिन में खड़ी 16 वर्षीया किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे मौत हो गई।