कायमगंज: गांव चौखड़िया सिनौली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से ढुलवाए गए उपले-लकड़ी, आवारा कुत्ते और गंदी रसोई का वीडियो वायरल
कायमगंज विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौखड़िया सिनौली से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बच्चों को विद्यालय परिसर में उपले और लकड़ियां ढोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में बच्चों के भोजन करने के स्थान के पास आवारा कुत्ते भी घूमते नजर आ रहे हैं।विद्यालय की रसोई में गंदगी भी दिखाई दे रही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया है।