मछलीशहर: सैदपुर से कुल्हाड़ी से केक काटने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार
जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा कुल्हाड़ी से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मात्र दो घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के पीआरओ ने शुक्रवार की सायं 3 बजे बताया कि यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में की गई