राजपुर: मुहर्रम को लेकर धनसोई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, लोगो ने रखे सुझाव
Rajpur, Buxar | Jun 23, 2026 आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर धनसोई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों से आए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ताजिया कमेटी के सदस्यों तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया।