पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार की देर रात 11:24 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि मंगलवार को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।