हुज़ूर: भोपाल में मेडिकल सप्लाई कारोबारी पर आयकर विभाग का शिकंजा, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा
Huzur, Bhopal | Sep 3, 2025 भोपाल में मेडिकल सप्लाई कारोबारी पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। साइंस हाउस के संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके परिजनों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। शुरुआती जांच में एक करोड़ से ज्यादा नकदी जब्त की गई है, साथ ही 20 लॉकर सील किए गए हैं।