#सेवा_संकल्प_अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित
चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर किया सम्मानित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधि कैलेंडर के अनुसार विकासखंड थांदला की जूनियर एवं सीनियर स्तर की शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से चित्रकला, रंगोली, “मेरे सपनों का भारत” एवं “विजन-2047” विषय पर निबंध एवं भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संकुल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता एवं पुरस्कार कार्यक्रम में सहभागिता की।
विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीएमश्री कन्या उमावि थांदला में किया गया। कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर वर्ग की विभिन्न विधाओं में संकुल स्तर से चयनित लगभग 162 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी थांदला श्री भास्कर गाचले रहे तथा अध्यक्षता श्री कलसिंह भाबर पूर्व विधायक द्वारा की गई । मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा, श्री बंटी डामोर भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्री कमलेश डामोर, श्री सुनील पणदा,श्रीमती सुनीता भूरिया ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
एसडीएम गाचले, कलसिंह भाबर, लक्ष्मी सुनील पणदा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं इसके अंतर्गत आयोजित की जा रही रचनात्मक गतिविधियों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यालयों के प्राचार्यों एवं विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित स्क्रिप्ट नाटक तैयार कर उसका मंचन करने का आह्वान किया, जिससे विद्यार्थियों को अपनी अभिनय एवं रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित गतिविधियों तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन द्वारा किए जा रहे विभागीय समन्वय की जानकारी दी गई। साथ ही अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाओं में आयोजित गतिविधियों एवं उनकी उपलब्धियों से भी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अवगत कराया गया।
विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में चयनित 36 छात्र-छात्राओं की जूनियर एवं सीनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी प्रकार चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार रचनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अतिथियों एवं चयन समिति द्वारा अवलोकन किया गया। चयन समिति ने विभिन्न विधाओं एवं वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का चयन किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 छात्र-छात्राओं को विकासखंड स्तर पर प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिपेश सोलंकी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता भट्ट ने किया एवं आभार श्री रामसिंह सिंगोड़ द्वारा व्यक्त किया गया
इस अवसर पर श्री एसएन श्रीवास्तव प्राचार्य,श्रीमती सरिता ओझा प्राचार्य, श्री योगेश मोदी प्राचार्य, श्री सब्बू कामलिया प्राचार्य, श्री बीएस चरपोटा प्राचार्य विभिन्न संस्थाओं के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में पालकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026