बरेली: रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में गरबा-गुजरात का जलवा, नाइजीरियन स्टूडेंट्स संग रंगारंग सांस्कृतिक धमाका
गुजरात स्थापना दिवस पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें गरबा, लोकनृत्य, गुजराती गीत, फैशन शो और द्वारकाधीश नाटिका ने समां बांध दिया। नाइजीरियन छात्रों ने भी कच्छ की झलक पेश कर आकर्षण बढ़ाया। कृष्ण-सुदामा प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया।