*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 13.10.2026*
*जनपद बरेली।*
*पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक के गैर-जनपद स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित, #SSPBareilly सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर दी गईं शुभकामनाएं।*
आज दिनांक 13.10.2026 को जनपद बरेली में नियुक्त पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक का जनपद आजमगढ़ स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में जनपद बरेली पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बरेली सभागार में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली श्री अनुराग आर्य सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने सहभागिता करते हुए श्री मानुष पारीक को भावपूर्ण विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन तैनाती पर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली श्री अनुराग आर्य एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा श्री मानुष पारीक को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। इस अवसर पर अधिकारियों ने जनपद बरेली में उनके साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं जनपद आजमगढ़ में नवीन दायित्वों के सफलतापूर्वक निर्वहन की कामना की।
श्री मानुष पारीक ने जनपद बरेली में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके स्थानांतरण के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य करने के दौरान के अनुभवों को साझा करते हुए उनके कार्यकाल की स्मृतियों को याद किया और नई तैनाती पर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह का माहौल उस समय और अधिक भावुक हो गया, जब कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आत्मीयता एवं स्नेह के साथ श्री मानुष पारीक की गाड़ी को धक्का लगाकर उन्हें विदा किया। यह भावुक क्षण अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, आत्मीयता और मजबूत कार्य संबंधों को दर्शाता रहा।
विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली श्री अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक अपराध, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, द्वितीय एवं क्षेत्राधिकारी मीरगंज, आंवला, फरीदपुर, हाईवे, नवाबगंज, यातायात, सीओ एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।@
Bareilly, Bareilly | Oct 13, 2026