कैराना: कैराना पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
12 जून 2026 की रात ग्राम बराला क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने विभिन्न ट्यूबवेलों के कमरों के ताले तोड़कर स्टार्टर, विद्युत केबिल, कटआउट, छत का पंखा, ग्राइंडर, लोहे का सामान और कृषि दवाइयां चोरी कर ली थी। इसके अलावा 4 सितंबर की रात अलीपुर रोड स्थित बाग में बनी झोपड़ी से बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, टायरों वाला तिपहिया रेहड़ा और कृषि उपकरण चोरी किए गए थे।