हरदोई: रेलवे गंज के खाटू श्याम मन्दिर का स्थापना दिवस 27 को,होगा भव्य कार्यक्रम,अध्यक्ष अचल अग्रवाल ने कार्यालय में दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Jan 25, 2024 रेलवे गंज स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर का द्वितीय स्थापना दिवस 27 जनवरी को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अचल अग्रवाल ने रेलवे गांधी स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस अवसर पर 27 जनवरी को प्रातः निशान यात्रा निकाली जाएगी और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।