हरदोई: 29, 30 व 31 जनवरी को आयोजित विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कचहरी में न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक
Hardoi, Hardoi | Jan 25, 2024 हरदोई में आज जनपद न्यायाधीश ने 29, 30 व 31 जनवरी को होने वाली विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने के लिए कचहरी में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जनपद न्यायाधीश द्वारा अधिकारियों को विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। जिससे विशेष लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।