हरदोई: जीआईसी ग्राउण्ड में आयोजित हुआ मतदाता दिवस कार्यक्रम, डीएम ने कहा लोकतंत्र की मजबूती मतदान प्रतिशत बढ़ने से
Hardoi, Hardoi | Jan 25, 2024 हरदोई के जीआईसी ग्राउण्ड में 14वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएसएन कॉलेज से रैली प्रारंभ होकर ग्राउण्ड पर समाप्त हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी चुनावों में सभी लोग वोट अवश्य डालें। लोकतंत्र की मजबूती आपके मतदान प्रतिशत बढ़ने से है।