हरदोई: हरदोई नुमाइश मेले के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ल ने मेला कमेटी के ऑफिस में दी
Hardoi, Hardoi | Jan 25, 2024 मेला कमेटी के अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला ने बताया कि रामलीला की मुख्य लीलाओं में 4 फरवरी को धनुष यज्ञ, 24 फरवरी को लंका दहन व 28 फरवरी को रावण वध लीला रोगी। इसी दिन राम राज्याभिषेक होगा। इसके अलावा तीन मार्च को कवि सम्मेलन, पांच व छह मार्च को सेनानी हरीबाबू स्मृति गीत गायन प्रतियोगिता, आठ मार्च को मुशायरा, 12, 13 व 14 मार्च को दंगल व 16 को सुंदरकांड पाठ होगा।