हरदोई: धर्म विरोधी नारे लगाने वाले 6 लोगों को हरियावां पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन को छोड़ा
Hardoi, Hardoi | Jan 25, 2024 हरदोई के हरियावां इलाके में कुछ युवक जोश में होश खो बैठे और एक विशेष समुदाय के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। उन्होंने माहौल खराब करने के लिए दो बाइक पर सवार होकर 6 युवाओं ने विशेष समुदाय के प्रति भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया और पाकिस्तान भेजने की बात कहकर वीडियो अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।