हरदोई: 100 वर्षों से भी अधिक समय से आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला व नुमाइश मेले का हुआ शुभारम्भ
Hardoi, Hardoi | Jan 25, 2024 हरदोई जिले के ऐतिहासिक नुमाइश मैदान पर 100 वर्षों से भी अधिक वर्षों से आयोजित हो रही रामलीला व नुमाइश प्रदर्शनी का विशेष स्थान है। आज गणेश पूजन के साथ ही इसका इस वर्ष शुभारंभ हो गया। ऐतिहासिक नुमाइश मेला होली पर्व तक आयोजित रहता है। इस मौके पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व मेला कमेटी प्रबन्धक रामप्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।