टीकमगढ़: धजरई गांव के पास सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
धजरई गांव के पास 2 लोग सड़क का शिकार हो गए, बताया गया कि दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर शनिदेव मंदिर की ओर जा रहे थे, धजरई गांव के पास मोटरसाइकिल का एक्सीलेटर वायर फेल हो गया और मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार दोनों लोग मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गए , गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।