सहारनपुर: सहारनपुर मंडल में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए 3000 अतिरिक्त CCTV लगाए गए, हाई-टेक कंट्रोल रूम का उद्घाटन
पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए सहारनपुर पुलिस ने पुलिस लाइन में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे एकीकृत कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह की मौजूदगी में स्थापित इस केंद्र से 350 नाइट-विजन आईपी कैमरे, जिले के थाने स्तर पर लगे 650 कैमरों का नेटवर्क जुड़ा है