गभाना: हाईवे तहसील तिराहे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 2 युवक हुए घायल
गभाना में नेशनल हाईवे पर तहसील तिराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।